MP में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरने से दो युवकों की मौत

Thursday, Feb 05, 2026-05:46 PM (IST)

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चलती ट्रेन से गिरकर उत्तर प्रदेश के दो युवकों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डबरा जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद अयान (19 वर्ष) और अरबाज (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक जीटी एक्सप्रेस में सवार थे और नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि दो लोगों के शव डबरा स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अनंतपेठ के पास रेल की पटरियों के पास पड़े हुए हैं, जिसके बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इन युवकों के साथ तीन अन्य साथी भी थे, जिन्होंने पुलिस से संपर्क कर बताया कि वे दोनों ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे और संभवतः गिरने के कारण उनकी मौत हुई। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News