Punjab Kesari MP ads

दमोह में तेज रफ्तार ट्रक के नीचे घुसी 2 बाइक, हादसे में 5 लोग घायल

Friday, Feb 07, 2020-11:19 AM (IST)

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर उसके पीछे चल रही दो बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। वहीं इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं इस दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर पकड़े जाने के डर से गाड़ी लेकर तुरंत मौके से फरार हो गया।

दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत देवरान गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे उसके पीछे चल रही दो बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में सरखड़ी गांव के रहने वाले तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद नाजुक हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं तरावली गांव के रहने वाले दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर को तलाश में जुट गई है।





 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News