MP में चौंकाने वाली रिपोर्ट: दो साल में 329 पुलिसकर्मी अपराधी बने, सरकार ने खोली पोल!
Friday, Dec 05, 2025-02:13 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। पिछले दो साल में कुल 329 पुलिसकर्मियों पर विभिन्न अपराधों के तहत केस दर्ज किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जो कानून की रक्षा करते हैं, वही कानून तोड़ने में पीछे नहीं हैं।
कहां सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों पर केस?
रिपोर्ट के अनुसार—
भोपाल शहर: 48 मामले (सबसे ऊपर)
ग्वालियर: 27
सिवनी: 18
इंदौर शहर: 17
इंदौर देहात: 17
गुना: 17
बालाघाट: 13
वहीं अशोकनगर, आगर मालवा, उमरिया, डिंडोरी, पांढुर्ना, भोपाल देहात, मऊगंज, मैहर, श्योपुर और सीधी जैसे जिलों में एक भी पुलिसकर्मी पर केस नहीं दर्ज हुआ।
कितने मामलों में चालान पेश?
259 मामलों में चालान पेश
61 मामलों में अभी भी विवेचना जारी
कमिश्नर सिस्टम पर उठे सवाल
इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी लूट, चोरी, वाहन चोरी जैसे अपराध कम होने के बजाय बढ़ गए, जिससे विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

