अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 70 किलो गांजा जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

3/18/2022 5:51:16 PM

जय प्रकाश एक्का (अम्बिकापुर): सरगुजा पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल लंबे समय से सरगुजा के रास्ते गांजा तस्करी की जा रही थी। यहां सरगुजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अंबिकापुर के रास्ते बिहार गांजा तस्करी की जा रही है। यहां पुलिस ने अंबिकापुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड में घेराबंदी करते हुए बस से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वही शहर के बंगाली चौक से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इधर पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क पता चलने पर सरगुजा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से दो आरोपी और एक मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से 70 किलो गांजे का पैकेट जब्त किया है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News