लॉज पर चल रहा था गंदा धंधा, छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 9 लोगों को धर दबोचा

3/15/2024 7:04:15 PM

मुरैना (रोहित शर्मा) : मुरैना में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जहां कैलादेवी लॉज पर अवैध रुप से देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 7 महिलाओं समेत 2 पुरुषों को हिरासत में लिया।

PunjabKesari

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र पुलिस को बहुत समय से सूचना मिल रही थी कि वैरियल चौराए स्थित कैलादेवी लॉज में देह व्यापार का धंधा चलता है। डीएसपी बिंदु परमार ने टीम का गठन किया और लॉज पर छापेमारी की। मौके से 9 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 7 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं। मौके से पुलिस ने बहुत सी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। सिविल लाइन आगे की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News