MP में पुल पर आराम फरमाते मिले “Mr. मगरमच्छ”, लोगों की लगी लंबी कतारें

Saturday, Sep 13, 2025-02:51 PM (IST)

कटनी। (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विजयराघवगढ क्षेत्र से गुजरने वाली महानदी के पुल पर अचानक एक लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही राहगीरों में दहशत का माहौल बना गया, मौके पर पहुंचे वन अमले ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को महानदी में सुरक्षित छोड़ा। जिस पुल पर मगरमच्छ आराम फरमा रहा था वह पुल विजयराघवगढ़ और बरही नगर को जोड़ने वाला पुल है, जो कि महानदी पर बना हुआ है। 

PunjabKesariशुक्रवार की रात पुल पर से गुजर रहे राहगीरों की अचानक नजर मगरमच्छ के ऊपर पड़ी। मगरमच्छ पुल के ऊपर आराम फरमा रहा था। पुल पर पांच से छह फीट लंबा मगरमच्छ देखते ही लोग दहशत में आ गए। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

बाद में राहगीरों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित महानदी में छोड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News