AAP सिवनी जिलाध्यक्ष के इस्तीफे की खबर फैलाकर बुरे फंसे वीडी शर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा बोले- माफी मांगों नहीं तो मानहानि का केस करूंगा

Wednesday, Sep 27, 2023-07:53 PM (IST)

सिवनी (अब्दुल काबिज खान): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर फैलाई है। इस बात की पुष्टि आज सिवनी में आम आदमी पार्टी सिवनी जिलाध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता करके की। साथ ही कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया और ना ही भाजपा ज्वाइन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में झूठ फैलाया है। आप के जिलाध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वीडी शर्मा के दावों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मिल रहे जन समर्थन और बढ़ रही ताकत से भाजपा बौखलाई हुई है।

PunjabKesari

दुर्गेश विश्वकर्मा ने आगे कहा कि मैं वीडी शर्मा को बताना चाहता हूं कि मैं सिवनी जिले में आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं। मैंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है, मैं आम आदमी पार्टी का आज भी वफादार सिपाही हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आप के सिवनी जिला अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन करने की झूठी खबर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मध्य प्रदेश में फैलाई गई है जिससे मेरी समाज में एवं पार्टी में छवि खराब हुई एवं मानहानि हुई है।

PunjabKesari

दुर्गेश विश्वकर्मा ने आगे कहा कि उक्त खबर से मैं आहत हुआ हूं। झूठी खबर फैलाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आप जिला अध्यक्ष सिवनी के इस्तीफे की खबर का खंडन करे। साथ ही जनता के सामने कबूल करे कि आप के सिवनी जिलाध्यक्ष ने भाजपा ज्वाइन नहीं की है। वीडी शर्मा ने उनके नाम पर भ्रम फैलाया है। अगर वीडी शर्मा माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ सिविल एवं दांडिक मानहानि का मामला पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News