सतना में मतदान केंद्र पर हादसा, दीवार गिरने से वोटर की मौत
Saturday, Jun 25, 2022-12:59 PM (IST)

सतना: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। कई जगह पथराव और फायरिंग की खबरें सामने आई है। इसी बीच सतना जिले के मतदान केंद्र किटहा में प्याऊ गिरने से एक वोटर की मौत हो गई।
घटना मझगवां जनपद के मतदान केंद्र किटहा की है जहां प्याऊ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वोटर राजा कुशवाहा प्याऊ के पास बैठा हुआ था, तभी उसकी दीवार गिर गई। घायल राजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।