MP को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही है मेहनत: कमल पटेल

1/22/2022 5:12:47 PM

भोपाल/हरदा (प्रतुल पाराशर): हरदा नगर में नवनिर्मित पुलिस थाने का लोकार्पण कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया। इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि देश को कृषि युक्त और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन का हमारा दृढ़ संकल्प है। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के थानों को सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है, ताकि जनता को न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि हरदा नगर में नवनिर्मित थाना सर्व सुविधा युक्त थाना है। 

अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई करे पुलिस: कृषि मंत्री 

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि हरदा जिले की करताना चौकी को शीघ्र ही थाना बनाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वहीं मंत्री कमल पटेल ने नर्मदा में रेत के अवैध खनन, ओवरलोड रेत डंपर, गायों की तस्करी को लेकर सख्त तेवर दिखाये। कृषि मंत्री ने ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News