अजय सिंह की गृहमंत्री को नसीहत, कांग्रेस की चिंता छोड़कर जनता की हिफाजत के बारे में सोचें

7/31/2018 10:40:34 AM

भोपाल : कांग्रेस-बीजेपी के बीच चिट्ठी वॉर बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की चिट्ठी का जवाब नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिया है। उन्होंने भूपेन्द्र सिंह को नसीहत दी है कि वो कांग्रेस नेताओं की चिंता ना करें, बल्कि जनता की हिफाज़त के बारे में सोचें।

PunjabKesari

इस चिट्ठी में अजय सिंह ने लिखा है कि ये जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आपका सुरक्षा संबंधी शब्द से कोई लेना-देना है। प्रदेश की जनता ये भूल चुकी थी कि यहां कोई गृहमंत्री भी है। उन्होंने अशोकनगर में 1 मई 2018 के एक केस की याद भूपेन्द्र सिंह को दिलाई है। यहां एक महिला ने बीजेपी कार्यकर्ताओं अशोक ओझा और मोतीलाल ओझा के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ती महीने बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उल्टा वो महिला को धमका रहे हैं। अजय सिंह ने प्रदेश के गृहमंत्री को याद दिलाया कि दरअसल सुरक्षा की जरूरत उस महिला को है। अजय सिंह ने चुरहट की वॉर्डन, इंदौर में छात्रा के सुसाइड केस समेत कई मामलों का हवाला चिट्ठी में किया है।

PunjabKesari

उन्होंने शिवपुरी किले के मंदिर से 50 किलो वजनी सोने का कलश चोरी होने का भी ज़िक्र किया है। रेप में प्रदेश नंबर वन है। पुलिस कर्मियों की जान पर संकट है। आप राजनीतिक मजे लेने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नहीं बने हैं। जनता और ख़ासतौर से महिलाओं और पिछड़ों को सुरक्षा दें। कांग्रेस की चिंता छोड़ कर जनता की चिंता करें।

PunjabKesari

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ रीवा में कथित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी के बाद प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चिट्ठी लिखी थी। बावरिया को लिखी चिट्ठी में उन्होंने पूछा था कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुरक्षा चाहिए तो राज्य सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News