अब इंदौर में हर जगह दिखेगी प्राचीन संस्कृति, जानिए कैसे

12/13/2018 4:24:14 PM

इंदौर: प्रोजेक्ट इंदौर ब्यूटीफिकेशन के तहत शहर की हर दीवार, हर स्थल को रंगा जा रहा है। प्रकृति, अध्यात्म और शहर की ऐतिहासिक इमारतों व सांस्कृतिक परम्पराओं पर आधारित पेटिंग्स बनाई जा रही हैं। कलानगरी इंदौर की दीवारों को उन कलावंतों के चित्रों से सजाया जा रहा है जिन्होंने शहर को पूरे विश्व में ख्याति दिलाई। मूसाखेड़ी स्थित डिस्ट्रिक्ट जेल की दीवारों पर महान शास्त्रीय गायक उस्ताद अमीर खां और मशहूर कबीर गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया के चित्र बनाए हैं। नृत्यरत मुद्रा में कथक करती नृत्यांगनाएं, नटराज और मां अहिल्या की पेटिंग्स भी बनाई हैं। इसके लिए देशभर के 13 कला समूहों को जोड़ा गया है जिनमें से कुछ ग्रुप्स ने पिछले दिनों शहर के छ स्थानों की दीवारों को रंगा था। अब इसका दूसरा चरण शुरू हुआ है। 


PunjabKesari

13 समूह कर रहे काम 
नगर निगम अपर आयुक्त रोहन सक्सेना ने बताया - इंदौर ब्यूटीफिकेशन के तहत इन कलावंतों को चुनने के पीछे मकसद यही था कि शहर की कला परम्परा को समृद्ध करने वाले और इंदौर को पूरी दुनिया में ख्याति दिलानेवाली हस्तियों के प्रति सम्मान भी व्यक्त कर सकें और शहर के ज्यादा से ज्यादा लोग खासतौर पर नई पीढ़ी इनके बारे में जाने। कॉलेजेस और सरकारी दफ्तरों की दीवारों को भी इसी तरह रंगा जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News