साइकिल से भारत यात्रा कर रही MP की बेटी पहुंची आष्टा, लोगों को जागरूक कर प्रदेश का नाम कर रही रोशन

11/3/2022 1:18:49 PM

आष्टा(रायसिंह मालवीय): मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस (1 नवंबर) को मप्र की बेटी आशा मालवीय यात्रा शुरू करके आज आष्टा पहुंची। आष्टा में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान ने स्वागत किया। अगली सुबह 3-11-2022 दिन गुरूवार को आष्टा से देवास के लिए रवाना करते हुए यात्रा संपूर्ण करने की कामना की गई। उक्त साइकिल यात्रा को म.प्र. स्थापना दिवस 1 नवंबर के दिन पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान म.प्र. पर्यटन बोर्ड के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय, उप संचालक उमाकांत चौधरी आदि उपस्थित थे।

बता दें कि आशा मालवीय 20 हजार किलोमीटर कि भारत यात्रा कर प्रदेश के एतिहासिक स्थलों का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रहीं है। साथ ही पर्यटन स्थलों को महिलाओं खासकर एकल महिला यात्रियों (सोलो फिमेल ट्रेवलर) के लिए और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्राथमिकता पर विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं का प्रचार प्रसार करना इस यात्रा का उद्देशय है। इस यात्रा का समापन 11 माह बाद दिल्ली में होगा।

आशा मालवीय नेपाल-भुटान-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित तेनजिंग खान (19,545 फीट) एवं बीसी राय (20,500 फीट) जैसी बर्फिली चोटियों को फतह कर तिरंगा फहरा चुकी हैं। फलस्वरूप उनका नाम देश की नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ओएमजी बुक में दर्ज है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह मालवीय, मनीष सारसिया, मदन परमार, दीपक परमार, बबलू कारंजा, कुमारी मोना मालवीय उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News