बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार

6/26/2024 8:21:23 PM

बलौदाबाजार (अशोक टंडन) : बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने आज तीन बड़ी गिरफ्तारियां की। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को झारखंड से गिरफ़्तार किया गया। साथ ही सोशल मीडिया में भड़काने के आरोप में राजकुमार सतनामी भी तेलंगाना से गिरफ़्तार हुए। इसके साथ उनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 148 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

जिक्रयोग है कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

आगजनी की घटना में NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा पर तोड़फोड़ करने का आरोप है। इस दौरान मोबाइल लूट की भी घटनाएं हुई थी। घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है।

पुलिस वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर रही है। इस मामले में अब तक 13 मामले दर्ज किए गए हैं और 145 गिरफ्तारियां हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News