MP के भेसोन्दा ग्राम पंचायत को मिला पुरस्कार, PM मोदी ने वर्चुयल कार्यक्रम में किया ऐलान

4/24/2021 6:33:32 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी की भेसोन्दा ग्राम पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार दिया गया है। पंचायत राज दिवस के दिन वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यह पुरुस्कार दिया। वही प्रत्यक्ष रूप से जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा ने पंचायत के सचिव प्रवेश व्यास और रोजगार सहायक राहुल दांगी को पुरुस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। पुरुस्कार में ग्राम पंचायत को 5 से 15 लाख तक का पुरुस्कार मिलेगा। देशभर से 74 हज़ार पंचायतों ने आवेदन किया था जिसमें से 313 पंचायते सेलेक्ट हुई हैं।
भोपाल की दो पंचायते हुई हैं सेलेक्ट
राजधानी भोपाल की दो पंचायतों को इस पुरुरस्कार के लिए चुना गया है। जिसमे बैरसिया ब्लाक की ग्राम पंचायत भेसोन्दा को पंचायत में ग्राम सभाओं के निर्णय को शक्ति से लागू करने और पंचायत को सशक्त बनाने के लिए पुरुस्कृत किया गया है। वही भोपाल के फंदा ब्लाक की एक पंचायत को भी यह पुरस्कार मिला है।
इन श्रेणियों पर किया जाता हैं पुरूस्कृत
आपको बता दें कि यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों (जिला, मध्यवर्ती और ग्राम पंचायत) को दिया जाता है। ग्राम पंचायतों के लिए नौ विषयगत/ थीमैटिक श्रेणियों हैं स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी ढांचा), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, दुर्बल वर्गों की सेवा (महिला, एस.सी / एस.टी, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र का प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, समुदाय आधारित संगठन [कम्युनिटी बेस्ड आर्गेनाइज़ेशन (सी.बी.ओ)] /ग्राम पंचायतों का समर्थन करने के लिए स्वैच्छिक कार्रवाई करने वाले व्यक्तियों, राजस्व सृजन में नवाचार एवं ई-गवर्नेंस।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News