MP Politics में भूचाल! BJP विधायक पर चरस तस्करी और अवैध खनन में साझेदारी के आरोप, कांग्रेस MLA ने खोल दी पोल
Sunday, Sep 28, 2025-07:10 PM (IST)

शिवपुरी: मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने भाजपा विधायक महेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलारस में पकड़ी गई 6 करोड़ की चरस तस्करी में विधायक महेंद्र यादव और उनके करीबियों की पार्टनरशिप है। कांग्रेस विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि महेंद्र यादव न सिर्फ चरस तस्करी बल्कि क्षेत्र में हो रहे रेत खनन और अन्य अवैध कारोबारों में भी सक्रिय हैं।
जनता का हुआ अपमान- कैलाश कुशवाहा
कैलाश कुशवाहा ने शनिवार को नरवर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिसे उन्होंने पोहरी क्षेत्र की जनता का अपमान बताया। कांग्रेस विधायक के इन आरोपों के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं भाजपा विधायक महेंद्र यादव की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।