BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने केरल में रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
Friday, Aug 20, 2021-01:46 PM (IST)
भोपाल(प्रतुल पाराशर): सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन केरल में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। मेनन ने शुक्रवार को केरल में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की थी। वहीं 19 अगस्त को केरल में ही शादी रचाई। RSS की पृष्ठभूमि वाले मेनन ने मध्यप्रदेश में 15 साल संगठन में काम किया है। मेनन को संगठन महामंत्री पद से साल 2016 में कार्यमुक्त किया गया था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं।


सगाई होने पर कांग्रेस ने कसा था तंज
वहीं मेनन की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए तंज कसा था और कहा था कि वैसे तो किसी भी उम्र में शादी का फ़ैसला किसी का भी बेहद निजी मामला होता है और उस पर किसी को भी कुछ कहने का कभी भी हक़ नही… लंबे समय तक आरएसएस प्रचारक रहे , बेहद वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को सगाई की बहुत- बहुत बधाई…।


