Punjab Kesari MP ads

ग्वालियर में विलुप्त प्रजाति के काले तेंदुए की दस्तक, दहशत में लोग

Friday, Oct 02, 2020-06:39 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक पैंथर देखे जाने से हड़कंप मच गया। जंगल से सटे रिहाशयी इलाके में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में यह ब्लैक पैंथर दिखा। सूचना के बाद वन विभाग ने पैंथर होने की सूचना पर जंगल में तलाशी शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों को विशेषकर बच्चों के लिए घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कैंसर पहाड़िया के समीप स्थित न्यू विजय नगर में रहने वाले चन्द्र प्रकाश मल्हौत्रा के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। गुरुवार शाम को सीसीटीवी की  रिकॉर्डिंग चैक की गई तो पता चला कि उनके घर से सटे जंगल में एक ब्लैक पैंथर घूमता हुआ नजर आ रहा है। चन्द्र प्रकाश पेशे से कैंसर हॉस्पिटल में मेल नर्स हैं।

PunjabKesari

उन्होंने पैंथर के देखे जाने की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं वन विभाग की टीम ने सर्चिंग शुरु कर दी और स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खासतौर पर बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देने की हिदायत दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News