गाय के बछड़े की हत्या के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर, 20 किलो मांस के साथ धारदार हथियार किए थे जब्त

Tuesday, Aug 29, 2023-07:40 PM (IST)

शाजापुर(सुनील): शाजापुर जिले के ग्राम खेड़ी मंडल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने गाय के बछड़े का वध करने के मामले में आरोपी बनाए गए तीन लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। आपको बता दे की शुजालपुर सिटी थाना अंतर्गत लगने वाले खेड़ी मंडल में एक परिवार के आठ लोगों ने बीते दिनों गोवंश की हत्या की थी जिसमें पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज किया था। जहां पुलिस ने घटनास्थल से 20 किलो गोवंश का मांस और हत्या में उपयोग किए गए धारदार हथियार जब्त किए थे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत nsa लगाया गया है। एसडीम सत्येंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी बनाए गए राजा पिता अहमद, मुस्ताक पिता सलीम, बबलू पिता सलीम के मकान अवैधानिक रूप से अतिक्रमण में बने हुए थे उन्हें तोड़ा गया

PunjabKesari

वहीं इसी गांव में एक अन्य ग्रामीण हमीद पिता भूरे खां का मकान भी शासकीय भूमि पर अवैध बना हुआ था उसे भी प्रशासन के द्वारा तोड़ा गया अब तक इस मामले में पुलिस ने सलीम खां फूल खा,  मुश्ताक राजा व बबलू को गिरफ्तार किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News