CM मोहन यादव की दिनचर्या में शामिल है योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बकासन और शीर्षासन करते हुए आए नजर...

6/20/2024 8:38:44 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को और योग प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की है। तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है, राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

PunjabKesari मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है। प्रदेश में 21 जून से ही श्रीअन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान भी शुरू किया गया है।

PunjabKesariयोग दिवस के एक दिन पहले सीएम मोहन ने किया शीर्षासन और बकासन 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह शीर्षासन और बकासन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह रोजाना की तरह अपने दिन की शुरुआत योग कर की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगासन करते हुए सभी से रोजाना योग करने की भी अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की दिनचर्या में योग शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News