कांकेर में पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को दी एकतरफा मात

12/23/2021 3:12:10 PM

कांकेर(लीलाधर निर्मलकर): कांकेर जिले के नरहरपुर में नगर पंचायत चुनाव का आज समापन हो रहा हैं व मतगणना की घोषणा अभी हुई है, जिसमें कांग्रेस भारी मतों से जीत गई है। भाजपा का किला माने जाने वाले नरहरपुर नगर पंचायत को आखिर कार कांग्रेस भेदने में सफल रही।

नरहरपुर में कांग्रेस ने 15 सालों के बाद भाजपा को एक तरफा मात दी। यहां कांग्रेस 11 और भाजपा 4 सीटों पर ही सिमट कर रहा गई। वही भानुप्रतापपुर में दो दिनों के गरमा गर्मी माहौल के बाद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस प्रत्याशी शांति ठाकुर ने 4 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया है। आपको बता दें कि इस कांटो की टक्कर के बीच कांग्रेस को 142 व भाजपा को 138 वोट मिले हैं। 4 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कांति मरकाम को हरा कर कांग्रेस ने अपनी सीट कायम रखी है।

कोंटा में भी कांग्रेस की हो दबदबा रही जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को पूरी तरह पटकनी देते हुए 15 सीटों में 14 सीटों पर कब्जा की और भाजपा मात्र एक सीट पर ही सिमट कर कब्जा गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News