Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में साफ दिखी कांग्रेस गुटबाजी,भोपाल से MLA पहुंच गए लेकिन जिला और ग्रामीण अध्यक्ष नहीं पहुंचे

Tuesday, Feb 10, 2026-06:55 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह राठौड़): बुरहानपुर में SIR में कथित तौर पर 50 हजार से अधिक नाम कटने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भोपाल विधानसभा 153 के विधायक आरिफ मसूद की मौजूदगी ने सियासी हलचल और तेज कर दी। ज्ञापन कार्यक्रम में फरीदुद्दीन काजी, फहीम हाशमी, हामिद डायमंड, पार्षद आरिफ, डॉ. इमरान, डॉ. उमेर काजी सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari

कांग्रेस में दिखी अंदरूनी खींचतान? विधायक आरिफ मसूद की मौजूदगी ने सियासी हलचल और तेज

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक, ग्रामीण अध्यक्ष रविन्द्र महाजन और वरिष्ठ नेता अजय रघुवंशी की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। शहर की सियासत में चर्चा है कि SIR मुद्दे पर कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है, जिससे अलग-अलग ज्ञापन और धरना प्रदर्शन की स्थिति बन रही है।

विधायक आरिफ मसूद का बड़ा आरोप

विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों से कांग्रेस जीत हासिल करती है, वहीं से लोगों के नाम कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जिला कलेक्टर हर्ष सिंह इस मामले में सहयोग नहीं करते, तो उन्हें भी इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ मजबूती से खड़ी है और आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आरिफ मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने गोरों से मुक्ति दिलाई थी तो अब बीजपी वालों से लड़ाई लडी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News