पोल खोलो यात्रा के जरिए कांग्रेस ने की समर्थन देने की अपील

8/1/2018 10:46:51 AM

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का पीछा करते हुए प्रदेश कांग्रेस भी सरकार की कमियां जनता के सामने रखने के लिए पोल खोलो जन जागरण यात्रा निकाल रही है। यात्रा के तहत कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी और विधायक मुकेश नायक मंगलवार को पन्ना पहुंचे। पन्ना में सिमरिया अमानगंज में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया किया। कांग्रेस नेताओं ने यहां जन सभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की कमियों को जनता के सामने रखा।

पोल खोलो जन जागरण यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान मर रहे हैं और हर रोज घोटाले हो रहे हैं। प्रदेश में महिला अत्याचार लगातर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ढाई करोड़ के रथ में सवार होकर दूसरों को सामंतशाही बोलते हैं और 40 फीट के मंच से जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पटवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इस बार कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

पोल खोलो जन जागरण यात्रा के दौरान पवई विधायक मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महात्मा गांधी के समय से ही गुटबाजी रही है और भाजपा में भी गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में तो यदुवंशी राज शुरू हो गया है। पन्ना में कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर आपसी एकता दिखाने की कोशिश भी की। आपसी गुटबाजी से चिंतित कांग्रेसियों ने पंच पर बैठे नेताओं को हाथ उठाकर एकता की शपथ दिलाई और जनता से पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News