Punjab Kesari MP ads

पानी की निकासी को लेकर कांग्रेस विधायक के साले ने दो को बेरहमी से पीटा, 1 की मौत

Saturday, Aug 03, 2019-03:59 PM (IST)

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी में कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा के साले की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में विधायक के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर रमेश राठौर नाम के एक शख्स पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने उतरा एक अन्य पड़ोसी गंभीर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए पहले शिवपुरी और बाद में ग्वालियर दाखिल किया गया। जहां रास्ते में एक घायल की मौत हो गई। पुलिस ने विधायक के साले को हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जिले के पोहरी इलाके में रमेश राठौर और दुर्गाा प्रसाद का पुराना विवाद विधायक के साले रघुनन्दन धांकड से चला आ रहा है। यह विवाद नाली के पानी के निकास व्यवस्था को लेकर बताया जा रहा है। शनिवार की सुबह 9:30 बजे रमेश राठौर और दुर्गाा प्रसाद शिवपुरी- पोहरी रोड पर पवार हाउस के समीप बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे।

PunjabKesari

उसी समय वहां पर रघुनन्दन सिंह धांकड़ अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ धमका और उक्त दोनों से गाली-गलौज करने लगा, जिसका विरोध करने पर रघुनन्दन ने रमेश राठौर और दुर्गाा प्रसाद पर कुल्हाड़ी और टायर लीवर से हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही दोनों घायल हो गए जिन्हें आस-पास के लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल और फिर यहां से ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रमेश राठौर की रास्ते में मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News