कटनी में कोरोना की दस्तक, 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव

4/30/2020 10:17:55 AM

कटनी(संजीव वर्मा): अभी तक ग्रीन जोन मे चल रहे कटनी में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुखार व खांसी के चलते जिला अस्पताल में 26 तारीख से भर्ती महिला की रिपोर्ट कोविड - 19 पॉज़िटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ एस के शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 40 साल की महिला जो सीहोरा समीपी गांव निवासी है। उसके पूरे परिवार तथा कांटेक्ट हिस्ट्री को भी निकाला जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम सीता सिंह(42) है। वह सिहोरा के केवलारी ग्राम पंचायत के दरौली खुर्द गांव की निवासी है व अपनी बुआ के यहां गड्ढा टोला कटनी आई थी। इससे पहले महिला का इलाज विक्टोरिया अस्पताल में भी किया गया था। इसके अलावा उसका इलाज सिहोरा शासकीय अस्पताल में भी किया गया। महिला के पॉजटिव होने की खबर मिलने के बाद पूरा कटनी टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। महिला के गांव दरौली खुर्द को भी सील कर दिया गया है। डॉ सहित जिस भी स्टाफ ने इस महिला का इलाज किया था सभी को क्वारन्टीन कराया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो इन सभी का टेस्ट भी होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News