देवास: आराध्या डिस्पोजल कंपनी में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर घायल

Friday, May 05, 2023-01:31 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी): देवास में डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी आराध्या डिस्पोजल में अज्ञात कारणों के चलते  भीषण आग लग गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की है। आग इतनी भीषण थी कि करीब आधा दर्जन से अधिक दमकले आग बुझाने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री  के अंदर 4 लोग फंसे हुए हैं। दीवार तोड़कर चारों को बाहर निकाला गया। वहीं 2 श्रमिकों की झुलसने (दम घुटने) से मौत हो गई। जबकि 2 का इलाज़ ज़ारी है।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान सोनू व पप्पू के रुप में हुई जो कि निवासी पानखेड़ी उज्जैन जिले के निवासी है। वहीं घायलों के नाम महेश व बहादूर है, जिनका इलाज़ ज़ारी है। वहीं मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई या झुलसने से पता नहीं चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News