मोदी सरकार पर दिग्विजय का बड़ा वार, बोले - SIR से वोट व नागरिकता छीनी जा रही, लोकतंत्र बचाने का वक्त आ गया!
Sunday, Nov 23, 2025-02:48 PM (IST)
इंदौर। (सचिन बहरानी): राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने SIR को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने पूर्व IAS, पूर्व IPS और पूर्व न्यायाधीशों के हस्ताक्षर कराए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों के हस्ताक्षर कराए गए हैं, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और वे सभी चुनाव आयोग का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह लोग भाजपा और RSS से जुड़े हुए हैं।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने का समय आ गया है। उन्होंने अपील की कि 26 नवंबर से लोकतंत्र बचाने के लिए बैठकें और सभाएँ आयोजित की जाएँ।
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने देश के युवाओं, खासकर Gen-Z को संबोधित करते हुए कहा कि एसएआर के माध्यम से वोट का अधिकार छीना जा रहा है और देश की नागरिकता भी खतरे में है।
उन्होंने कहा— “अगर भाजपा के मन मुताबिक वोटर लिस्ट बन गई और नागरिकता छिन गई, तो फिर बचेगा क्या?”
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
SIR में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, 50 से ज्यादा BLO और सुपरवाइजरों को भेजा नोटिस

