Punjab Kesari MP ads

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, 7 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Thursday, Sep 15, 2022-12:52 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मोके से 7 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये गंदा धंधा पिछले कई सालों से चल रहा था। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

PunjabKesari

इसके पहले भी शहर में कई बार स्पा की आड़ में संचालित हो रहे सेक्स रेकैट चलाने वाले सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन फिर भी शहर में धड़ल्ले से ये गंदा काम चल रहा है। अब ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन के पास का है। यहां श्री बालाजी हाइट्स की चौथी मंजिल पर दबिश देकर पुलिस ने 7 लड़कियों ओर 13 युवकों को हिरासत में लिए है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब भी मिली है।

PunjabKesari

स्पा की आड़ में ये काम लंबे समय से चल रहा था। पकड़ाई युवतियों में अधिकतर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की है जो संचालक के बुलाने पर आती थी। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर जांच पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News