रॉयल स्टाइल में पेश हुआ ‘डॉन शकील’ - घोड़े पर सवार होकर पहुंचा कोर्ट, लोग बोले वाह री एंट्री!

Thursday, Nov 13, 2025-09:58 AM (IST)

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आर्म्स एक्ट के आरोपी शेख शकील उर्फ़ ‘शकील डॉन’ घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट परिसर में उसके इस अनोखे अंदाज़ का वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, शकील के पैरों में तकलीफ़ है और वह ठीक से चल नहीं पाता। उसने बताया कि इसी वजह से वह घोड़े पर सवार होकर पेशी में शामिल हुआ। स्थानीय लोगों के बीच उसकी पहचान एक बदमाश तांगा चालक के रूप में रही है, जिसके खिलाफ कई झगड़े और विवादों के मामले दर्ज हैं।

PunjabKesariकोर्ट परिसर के बाहर जब लोग उसे घोड़े से उतरते देख रहे थे, तब कई मोबाइल कैमरे उसकी ओर घूम गए। किसी ने मज़ाक में कहा— डॉन आया है रॉयल अंदाज़ में! अब यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News