पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
Wednesday, Jun 02, 2021-11:53 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के थाना मातगुआ क्षेत्र के ग्राम रनगुआ में बुजुर्ग महिला का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मातगुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
महिला की पहचान सुक्कन बाई, उम्र 65 वर्ष पत्नी भंटू बसोर के रूप में हुई है। मातगुआ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मावई ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे रनगुआ गांव के बुजुर्ग महिला की पेड़ से फांसी लगा शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। स्पॉट पर पहुंच कर पंचनामा बनाकर थाने में मर्ग कायम किया है। कारणों का पता करने पर घर मे बहु से पिछले दिन विवाद होने की जानकारी मिली है। बाकी तफ्तीश जारी है। मृतक का पति मज़दूर है व दोनों बेटे बाहर काम करते हैं। बहु से आए दिन विवाद होने के चलते घर के पास की पहाड़ी के पेड़ से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की पूरी जांच जारी है।