न्यू ईयर से पहले पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशखबरी, युवा बाघिन P-653 ने दिया तीन शावकों को जन्म

Thursday, Dec 29, 2022-07:01 PM (IST)

पन्ना(मुकेश कुमार): देश दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नए साल के पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए देखा और उसका वीडियो बना लिया। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा का कहना है कि नन्हें मेहमानों के पन्ना टाइगर रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है।

PunjabKesari

क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा ने बताया कि पार्क के मैदानी अमले द्वारा कुछ दिन पूर्व भी बाघिन को शावकों के साथ देखा था। अब पर्यटकों द्वारा उसका वीडियो भी बनाया है। बाघिन और उसके 3 शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी नियमित दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही वन हमले द्वारा सतत उनकी निगरानी भी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News