हरदा जनपद चुनाव: पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जमीन पर गिरे जिलाध्यक्ष, चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

7/27/2022 7:12:14 PM

हरदा(राकेश खरका): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हरदा जनपद अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें जनपद सभागृह में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए जिसमें 25 जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जिसमें मतदान के दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की झड़प पुलिस प्रशासन से हुई और पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार जमीन पर जा गिरे। वही मतदान में सभी 24 सदस्यों ने कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रेवा धर्मेंद्र पटेल को भारी मतों से विजय बनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर खुशी नजर आई और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि यह जीत की शुरुआत है आगे और भी चुनाव जीतेंगे।

PunjabKesari

हरदा जिले में अब भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है कि हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष की सीट अंततः कांग्रेस के पक्ष में चली गई। जिस पर कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल 1 वोट से विजयी घोषित की गई। हरदा जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सुबह से ही भारी गहमागहमी बनी हुई थी।

PunjabKesari

भाजपा से वार्ड नंबर 7 के नवनिर्वाचित सदस्य यशवंत पटेल एवं कांग्रेस के वार्ड नंबर 21 से निर्वाचित जनपद सदस्य रेवा पति धर्मेंद्र पटेल के बीच मुकाबला था। जिसमें कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल 1 वोट से विजयी रही। रेवा धर्मेंद्र पटेल को 13 वोट मिले वहीं भाजपा यशवंत पटेल को 12 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि हरदा में जनपद अध्यक्ष चुनाव को लेकर भारी हंगामा हुआ। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के लिए तैयार समय के बाद जनपद सदस्यों की ओर से उनके रिश्तेदारों को टेंडर वोट की अनुमति देने का विरोध जताया। इस दौरान एसडीओपी एवं कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बहस बाजी हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News