नर्मदा तट पर आरक्षण के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा आंदोलन

10/9/2018 4:57:54 PM

जबलपुर : आरक्षण के खिलाफ जंग लड़ रहे राष्ट्रीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तमाम कोशिशो के बावजूद भी सरकार टस से मस नहीं हो रही है। ऐसे में नेताओं के खिलाफ रोष व्यक्त करने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया गया। मोर्चा के सभी कार्यकर्ता नर्मदा तट पहुंच गए और पक्ष और विपक्ष का पिंडदान कर डाला। यहां बाकायदा पिंडदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।  
PunjabKesari
राष्ट्रीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा ने नर्मदा तट व भगवान परशुराम के समक्ष उपस्थित होकर सरकार द्वारा जातिगत आरक्षण को बढ़ाने वाले सवर्ण सांसदों व सरकारों का पिंडदान कर तर्पण किया। मोर्चा के अमित खम्परिया व दीपक पचौरी ने बताया कि सरकार के द्वारा आंदोलन व प्रदर्शन की उपेक्षा कर देश के 78 प्रतिशत जनसंख्या का अपमान किया जा रहा है । विविध  आंदोलनो के बाद भी SC\ST अध्यादेश की रोक पर कोई घोषणा नही होने के कारण हमारा वर्ग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News