Punjab Kesari MP ads

खेत में घुसी गाय तो काट दी पूंछ... गाय पालक पूंछ लेकर पहुंचा थाने, आरोपी पर मामला दर्ज...

Friday, Sep 30, 2022-03:56 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में एक शख्स खेत में गाय घुसने से इतना नाराज हुआ कि उसने गाय की पूंछ काट दी। इतना ही नहीं उसने गाय के पिछले पैर में भी वार कर गाय को घायल किया गया है। पशुपालक रात्रि में कटी हुई पूछ ले कर थाना चंदला पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, चंदला के वार्ड नंबर एक बड़े पुरवा में निवासरत महिला प्रेमा पाल अपनी गाय और बकरी को चराने के लिए बछौन तिराहा ले गई थी। जहां से गाय सिद्ध पुर निवासी कल्लू अहिरवार के खेत में चली गई।

PunjabKesari

गाय को खेत में घुसा देख बौखलाये कल्लू अहिरवार ने धारदार हसिये से गाय की पूंछ काट दी इतना ही नहीं उसके बाद कल्लू अहिरवार ने गाय का पैर काटने का भी प्रयास किया जिससे गाय के एक पिछले पैर में भी गहरा जख्म हो गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने फरियादी प्रेमा पाल की रिपोर्ट पर कल्लू अहिरवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा घायल गाय का उपचार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News