Indigo Flight में उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग

Tuesday, Jul 08, 2025-06:10 PM (IST)

इंदौर/रायपुर : इंदौर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट (सिक्स-ई-7295, एटीआर) की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की सूचना के बाद ये फैसला लिया गया। फ्लाइट ने देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे से सुबह 6:30 बजे  उड़ान भरी थी लेकिन आधे घंटे बाद ही इसमें तकनीकी खराबी के चलते फॉल्स अलार्म के संकेत मिलने लगे। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने का फैसला किया।

यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के वक्त हल्का झटका लगा। इसके कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को वापस सुबह करीब 7:15 बजे सुरक्षित रूप से इंदौर वापस लैडिंग करा दी। सभी यात्री काफी घबराए हुए थे। लैंडिग के बाद आगे की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है और लोगों को पैसा रिटर्न कर दिया गया है या बुकिंग रीशेड्यूल करने के विकल्प दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News