Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी,जीतू पटवारी का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐलान,बदल जाएगा टिकट वितरण

Friday, Apr 17, 2026-05:25 PM (IST)

(भोपाल):मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बड़ा काम करने जा रही है। यह बदलाव आने वाले समय में अहम नजर से देखा जा रहा है। दरअसल  अब नेता की ‘पत्नी’,मां और बहन को कांग्रेस टिकट नहीं देगी। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को ही टिकट का  मौका मिलेगा। दरअसल लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण की तैयारी चल रही है। इसी सिलसिले में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि नेता की पत्नी, मां और बहन को टिकट नहीं दिया जाएगा। अब महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलेगा।

महिला कांग्रेस की बैठक में जीतू पटवारी का बड़ा एलान

इसके लिए प्रस्ताव पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में रखा जाएगा। भोपाल में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने ये बड़ी बात बोली है। बैठक में जीतू पटवारी ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि अब जो भी चुनाव होंगे उसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा।

जीतू पटवारी ने  साफ करते हुए कहा कि  यदि मेरे परिवार में भी किसी महिला को चुनाव लडऩा है तो उसे पहले महिला कांग्रेस में कार्य करना पड़ेगा।  आरोप लगता रहा है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर नेता की पत्नी, मां या बहन को टिकट दे दिया जाता है और वही  चुनाव लड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जो महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता होगी उसे ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।जीतू ने साफ किया कि ये प्रस्ताव पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में रखा जाएगा औऱ ये अहम बदलाव किया जाएगा।

इसके साथ ही  बैठक में तय किया गया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई पदाधिकारी को अलग- अलग जिले का प्रभारी बनाया जाएगा। और इसके साथ ही अपने प्रभार वाले जिले में हर महीने 10 दिन का समय भी बिताना होगा। प्रभारी जिला अध्यक्ष पद के लिए 3-3 नाम की पैनल बनाकर अनुशंसा होगी और उसमें से ही जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा शहर के टेलेंटिड ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा और मंच दिया जाएगा। इसके लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। लिहाजा बैठक में अहम ये तय किया गया कि आरक्षित सीट पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को ही टिकट का  मौका मिलेगा।

इस  बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, AICC सचिव उषा नायडू, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, संगठन महासचिव संजय कामले, महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ममता चंद्राकर के साथ कई नेता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News