कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, विधायक संजय शुक्ला हुए घायल

8/25/2021 1:12:39 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर कांग्रेस के द्वारा आज धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने की मांग को लेकर मौन पैदल यात्रा निकाल रही है। इसके लिए बड़ी मात्रा में कांग्रेसी राजबाड़ा चौराहे पर एकत्रित हुए। कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वाटर केनन का इस्तेमाल भी किया।

PunjabKesari

पुलिस की धक्का मुक्की के दौरान विधायक संजय शुक्ला को मुंह पर चोट लगी और वे घायल हो गए। इस रैली में इंदौर प्रभारी विजयलक्ष्मी साधौ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी व अन्य विधायक मौजूद हैं।

PunjabKesari

दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सरकार भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को तो अनुमति दे दी लेकिन राज्य में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी के विरोध में इंदौर कांग्रेस राजबाड़ा चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक मौन रैली निकालने के लिए बड़ी संख्या में राजबाड़ा चौराहे पर एकत्रित हुए। कांग्रेसी अलग-अलग विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं के साथ राजबाड़ा पहुंचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News