Punjab Kesari MP ads

भाजपा नेता के घर घुसा तेंदुआ, बुजुर्ग पर किया हमला, सिर पर गंभीर चोटें आई; मची दहशत

Saturday, Apr 25, 2026-04:07 PM (IST)

MP Desk: मध्य प्रदेश में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा नेता के घर में तेंदुआ जा घुसा। मौके पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया है। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। बताया गया कि तेंदुआ करीब 6 घंटें तक घर में घूमता रहा। जबकि परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलार में हुई है। जहां शनिवार तड़के एक तेंदुआ भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र बैश (BJP Leader Suresh Bais) के घर में घुस गया। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। तेंदुए ने 62 साल के वृद्ध चैनपति बैश (पिता शिवप्रसाद बैस) पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि परिवार के लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। आनन-फानन में गंभीर घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमी रेफर कर दिया।

इस घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी घटना के बाद कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंचे। घायल परिवार को भी तुरंत कोई मदद नहीं मिली। लोगों के अनुसार तेंदुआ लगभग 6 घंटे तक घर के अंदर ही रहा, जिससे पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाए और प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News