न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का और मूंगफली की तत्काल खरीदी की जाए-दिग्विजय सिंह, कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री केवल बातें न करें
Saturday, Oct 18, 2025-04:53 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोहन सरकार पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आय दुगनी का वादा तो कर रही है, लेकिन मक्का और मूंगफली को बाजार भाव में बेचने पर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा निर्धारित लागत ही नहीं निकल रही है।
उन्होंने कहा कि इस साल सोयाबीन का रकबा कम होता जा रहा है क्योंकि सोयाबीन की उच्च क्वालिटी किस्म नहीं आ रही है। नकली बीज और खाद के कारण प्रति एकड़ सोयाबीन का उत्पादन घटता जा रहा है। इसके साथ कीमतें भी सोयाबीन की पहले के सालों की तरह ही है। मक्का का बाजार भाव 1200 से 1400 रुपये हैं, वहीं बात सोयाबीन की करें तो इसकी भी MSP खरीद नहीं हो रही है, इसके लिए भी भावांतर योजना लागू की जा रही है। किसान इससे संतुष्ट नही हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के कृषि मंत्री और मोहन यादव को किसानो की मजबूरी समझनी चाहिए। केवल बातों करने से कुछ नहीं होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका सरकार से अनुरोध है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का और मूंगफली की तत्काल खरीदी की जाए।