छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 7 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 4 जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट
Friday, Oct 24, 2025-07:25 PM (IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़े स्तर का प्रशासनिक बदलाव किया। गृह विभाग ने 7 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं, जिसमें 4 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं।
मुख्य बदलाव:
मोहित गर्ग: राजनांदगांव SP से DIG पुलिस मुख्यालय भेजे गए।
चंद्रमोहन सिंह: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर SP से दमकल-नगर सेना के डायरेक्टर बने।
अंकिता शर्मा: सक्ती SP से राजनांदगांव SP नियुक्त।
रतना सिंह: मनेंद्रगढ़ SP बने।

प्रफुल्ल ठाकुर: सक्ती जिले की जिम्मेदारी संभाली।
पंकज चंद्रा: कोंडागांव जिले के नए SP।
आदेश: सभी अधिकारियों को तुरंत पदभार ग्रहण करना होगा और इसकी सूचना गृह विभाग को भेजनी अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के इस बड़े फेरबदल से प्रशासनिक ढांचे में बदलाव और नई रणनीतियों की उम्मीद की जा रही है।

