Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरदबल! इन तीन IAS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

Thursday, Jun 04, 2026-03:05 PM (IST)

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। यहां इन तीन वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। बता दें कि ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी हेतु इन्हें समिति में शामिल किया है। यहां पूर्व में तैनात अफसरों को हटाकर उनकी जगह पर तीन नए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, अजय गुप्ता को हटाकर उमाशंकर भार्गव को संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निधि निवेदिता की जगह अब दिलीप कुमार कापसे को उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मिला है। इसी क्रम में राहुल धोते को हटाकर रोहित सिसोदिया को उपसचिव, किसान कल्याण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के लिए इन तीन IAS अधिकारियों की एक नई उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इसे योजना की प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए अहम निर्णय माना जा रहा है।

इन तीन IAS अधिकारियों की ये नई उच्च स्तरीय कमेटी ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ को धरातल पर उतारने के लिए मुख्य रूप से 11 नीतिगत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। नवगठित कमेटी इससे जुड़े बड़े फैसले ले सकती है। जिसमें प्रदेश के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना। किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना। फसल कटाई के बाद के प्रबंधन को दुरुस्त करना। पशुधन विकास  से जुड़े कार्यक्रमों को गति देना आदि शामिल होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News