Punjab Kesari MP ads

पुलिस का बड़ा एक्शनः एसपी, टीआई समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज, लगा गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

Saturday, Apr 18, 2026-12:03 PM (IST)

श्योपुर(जेपी शर्मा): एमपी के श्योपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी, टीआई समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चंबल अभ्यारण्य विभाग के कार्यालय में घुसकर रेंजर दीपक शर्मा को डराया धमकाया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेत माफियाओं ने अपने नाम एसपी और टीआई रखें
इसी पूरी घटना में चौंकाने वाला मामला यह है यहां रेत माफियाओं ने अपने नाम के पीछे एसपी और टीआई लगा रखा है। जिससे कोई इन रेत माफियाओं से बातचीत करे तो उन्हें लगे कि वे एसपी और टीआई के संपर्क में हैं। इन रेत माफियाओं ने अपने नाम के पीछे इस तरह से एसपी और टीआई लगा रखा है जैसे यह खुद एसपी और टीआई हो। कुछ दिनों पूर्व इन्हीं रेत माफियाओं को देहात थाना पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार भी किया था। इनके पास से एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की थी। फिर भी यहीं लोग अपना भोकाल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

दरअसल, चंबल अभ्यारण्य विभाग के रेंजर दीपक शर्मा के साथ श्योपुर के चंबल अभ्यारण्य विभाग के सरकारी दफ्तर में घुसकर अभद्रता और धमकी देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 9 अप्रैल को वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब यह कार्रवाई हुई है। एफआईआर के अनुसार यह घटना 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे से 10 बजे के बीच की है। आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी दी गई।

कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर का कहना है कि चंबल अभ्यारण्य विभाग के सरकारी दफ्तर में घुसकर गाली गलौज धमकी देने के मामले में शिव उर्फ शिवप्रताप उर्फ एसपी निवासी श्योपुर तफसील जाटव तस्लीम उर्फ (टीआई) निवासी श्योपुर नईम खान निवासी श्योपुर व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News