Punjab Kesari MP ads

न बैंड बजा, न बारात गई, ऐसे हुई केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी, पूर्व उपराष्ट्रपति की पोती बनी बहू

Monday, Jul 23, 2018-01:26 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे रामू की शादी शनिवार को जयपुर के एमएस कन्वेन्शन सेंटर में बेहद सादगी से हुई। शादी में न तो बैंड बजा और न ही बरात निकली। नरेंद्र तोमर के बेटे की शादी पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के कद्दावर नेता स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती से हुई है।

PunjabKesari

शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर के दिल्ली स्थित घर शादी की तैयारी चल रही थीं और वह अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूरे समय संसद में थे। तोमर के बेटे की शादी शनिवार को जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती के साथ हुई। शादी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे सहित तमाम हस्तियां पहुंची।

PunjabKesari

दरअसल नरेन्द्र सिंह तोमर की 92 वर्षीय मां इस समय गंभीर रूप से बीमार है। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। शादी के कारण कुछ दिनों के लिए उन्हें दिल्ली स्थित निवास पर लाया गया है। मां की बीमारी के कारण तोमर ने बेटे के विवाह को बेहद साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार अगर तोमर की मां का स्वास्थ्य जल्द ठीक हो गया तो दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर में रिसेप्शन किया जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News