Punjab Kesari MP ads

MP में खनन माफिया बेखौफ! अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मची अफरा-तफरी

Tuesday, May 05, 2026-12:25 PM (IST)

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पटवारी सतर्क रहा और किसी तरह अपनी जान बचा ली। इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसी के साथ ही जेसीबी को कब्जे में लेकर जावर थाने में खड़ी करवा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला खंडवा तहसील के जावर सर्किल के ग्राम भकराडा का बताया जा रहा है। जहां राजस्व विभाग को मुरम के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी मयंक फुलेरिया जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने भकराडा की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों को उत्खनन करते हुए पाया जो कि पास के मुर्गी केंद्र पर मुरम ले जा रहे थे। मौके पर 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर  पाए गए। पटवारी को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पटवारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक कुंदन पिता गजेंद्र राजपूत निवासी भकराडा ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

इस दौरान अन्य सभी ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गए। लेकिन, जेसीबी गड्ढे में फंसने के कारण निकल नहीं पाई। जेसीबी मशीन के ड्राइवर सावन पिता राजू भिलाला निवासी बांगरदा और एक अन्य ट्रैक्टर के ड्राइवर मुकेश सोलंकी निवासी बिजोरा भील थे, घटना की सूचना पटवारी ने अपने उच्च अधिकारियों की दी जिसके बाद अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे जेसीबी कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करवाई गई।

तहसीलदार महेश सोलंकी ने बताया कि मौके से जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना जावर की अभिरक्षा में सौंपा दिया गया है। अनावेदकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 221, 132  110, 303(2) व 3(5) के तहत तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21 एवं 4 के तहत थाना जावर में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य कार्यवाही की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News