Punjab Kesari MP ads

सदमे में मंत्री लखन घनघोरिया, लंबी बीमारी के बाद भाई का निधन

Wednesday, May 15, 2019-10:50 AM (IST)

जबलपुर: सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया को भाई की मौत से सदमा लगा है। उनके भाई व कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत घनघोरिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बीते कई दिनों से पूर्व पार्षद का जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे केंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

PunjabKesari

कांग्रेस के दिग्गज नेता की असमय मृत्यू पर पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। भरत घनघोरिया की मौत की खबर लगते ही कांग्रेस नेता का दमोह नाका स्थित अस्पताल में जमावड़ा लग गया वहीं कुछ देर बाद सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया भी अस्पताल पहुंच गए। मंत्री लखन घनघोरिया के भाई भरत की अंतिम संस्कार यात्रा में मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई मंत्री और कांग्रेस नेता शामिल हो सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News