कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को बनाया गया रायसेन का जिलाध्यक्ष, बोले- सभी सीटों पर लहराएंगे जीत का परचम
Saturday, Aug 16, 2025-06:43 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव) : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी टीम कार्यकारिणी जिले अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें रायसेन जिले की कमान एक बार फिर से सिलवानी बेगमगंज सीट से विधायक देवेंद्र पटेल की ताजपोशी की गई है। इनके फिर से कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बनाए जाने से बेगमगंज सिलवानी तहसील क्षेत्रों से कांग्रेस नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।
मालूम हो कि वह एक किसान नेता है और रायसेन जिला कृषि के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहां तक बात की जाए तो किसानों के हर प्रकार की समस्या और अन्य मुद्दों वह मुख्य रूप से उठते हैं और किसानों को उनका हक दिलाते हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें रायसेन जिले के लिए विधायक देवेंद्र पटेल का नाम घोषित किया गया। वे अब तक किसान नेता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। पूर्व अध्यक्ष पटेल का कार्यकाल संगठनात्मक दृष्टि से सफल माना गया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने जिले में कई आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को अंजाम दिया।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र पटेल संगठन को और मजबूती देंगे तथा आगामी चुनावों की तैयारी तेज करेंगे। सूची जारी होते ही जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक पटेल को बधाई दी और फूलमालाओं से स्वागत किया।
जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस विजय का परचम फहराएगी- विधायक देवेंद्र पटेल
विधायक देवेंद्र पटेल को फिर से कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने पर मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा कि मैं कांग्रेस जनों की अपेक्षाओं पर खराब करूंगा बल्कि जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस विजय का परचम फहराएगी। मैं यह भी दावा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं का आपेक्षिक सहयोग की उन्होंने सभी से अपेक्षा की। उल्लेखनीय है कि पिछले 18 महीनों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद जिले में रिक्त था। इसके पूर्व विधानसभा चुनाव के समय प्रत्याशी बनाए जाने पर यह पद छोड़ना पड़ा था। फिर कांग्रेस नेतामुमताज खान को जिला अध्यक्ष की कमान सौंप गई थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद खाली मुखिया विहीन था। इसके पूर्व में भी देवेंद्र पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जवाबदारी संभाल चुके हैं।