Punjab Kesari MP ads

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह तोमर , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कह दी यह बड़ी बात..

Wednesday, Dec 20, 2023-12:52 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सर्व सहमति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर को पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान मिलेगा ऐसी उम्मीद है। नरेंद्र सिंह तोमर के अंदर कभी बदले की भावना नहीं रही उन्होंने राजनीति को हमेशा वैचारिक मतभेद से अलग रखा है।

 

आपको बता दें कि विधानसभा से पंडित नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर अभी राजनीति गर्म है और कांग्रेस विधायक नेहरू, गांधी, अंबेडकर ,सरदार पटेल की फोटो लेकर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर भी बैठे हैं। नेहरू की तस्वीर सदन से हटाए जाने का विरोध किया जा रहा है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस विधायकों ने भी बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए।


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र सिंह तोमर को दी शुभकामनाएं

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र सिंह तोमर को शुभकामनाएं दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष पद की ताकत बढ़ाएंगे। सरकार तो अपना काम करेगी ही पर नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश के हित में बड़े फैसले लेंगे चुनाव प्रबंधन का काम हो या संगठन का नरेंद्र सिंह तोमर हमेशा संकट मोचन साबित हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News