Punjab Kesari MP ads

नरोत्तम मिश्रा ने तरुण चुघ,रजनीश अग्रवाल को दी बधाई, कहा-आपको संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का मिला सम्मान

Thursday, Jun 04, 2026-08:08 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश से कौन राज्यसभा जाएगा इसका फैसला भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए सारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए ऐसे नामों को प्रत्याशी बनाया है जिसके बारे मे कोई सोच भी नहीं सकता था। बीजेपी ने एमपी से तरुण चुग औऱ रजनीश अग्रवाल को  राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

 

PunjabKesari

नरोत्तम मिश्रा ने दी दोनों नेताओं को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। नरोत्तम मिश्रा ने X पर लिखा है कि  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ  और  मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को  भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नरोत्तम मिश्रा ने लिखा है कि आपका यह मनोनयन संगठन के प्रति आपके समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News