अब पेड़ों का भी होगा आधार', जानिए क्या है योजना

10/1/2018 7:26:24 PM

इंदौर : देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब ओर भी ‘स्मार्ट’ होने जा रहा है। अब शहर को हरियाली में भी नंबर वन बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसके तहत एक-एक पेड़ का बही खाता तैयार किया जा रहा है, जो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए अपडेट होगा। इससे ये पता चल सकेगा कि शहर में कुल कितने पेड़ हैं और इसमें से कितने ऑक्सीजन देते हैं। इस गिनती के आधार पर ही निगम क्लीन इंदौर के साथ ही ग्रीन इंंदौर की परिकल्पना को साकार करेगा। इसलिए एक-एक पेड़ की जियो टैगिंग करवाई जा रही है।
PunjabKesariशुरुआती दौर में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चार हजार पेड़ों को लिया गया था, जिसमें मिली सफलता के बाद अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में पेड़ों की जियो टैगिंग की प्लानिंग कर ली गई है। इससे अब पेड़ों का भी ‘आधार कार्ड’ बनेगा। ये देश में पहली मर्तबा इंदौर में अनोखा प्रयोग होने जा रहा है। इसका फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में शहर को होगा। शुरुआती दौर में पितृ पर्वत, नेहरू पार्क व अन्य स्थानों पर पेड़ों की जियो टैगिंग करवाई गई। अब पहले चरण में दो लाख पेड़ों की टैगिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 15 से 30 सेंटीमीटर या उससे उपर के पेड़ों को शामिल किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News