Punjab Kesari MP ads

शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Wednesday, Nov 13, 2024-11:22 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari प्राप्त जानकारी के अनुसार खरई गांव में रहने वाले राजकुमार जाटव खेत के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। मंगलवार की रात को अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी तेंदुआ पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी परिजन घायल को अस्पताल लेकर गए थे। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News