पुलिस आरक्षक ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Friday, Aug 09, 2019-07:34 PM (IST)

जबलपुर: जबलपुर में पुलिस आरक्षक का खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। दरअसल, पत्नी के जहर खाने के बाद पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद जबलपुर का पूरा डिपार्टमेंट सकते में आ गया है। वहीं परिजन भी इस बात को नही समझ पा रहे है कि आखिर पति-पत्नी में ऐसा क्या हुआ था कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

PunjabKesari

जबलपुर की क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक राहुल सेंगर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद के सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। राहुल सेंगर अपनी पत्नी के साथ यादव काॅलोनी में रहता था। साल 2015 में उसकी शादी हुई थी। जिस लड़की से हुई थी वह भी पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच संवादहीनता की स्थिति लंबे समय से बनी हुई थी। देर रात जब वह अपने ऑफिस से घर पहुंचा तो पत्नी बिस्तर पर लेटी थी और उसने पति से कहा कि उसने जहर खा लिया है। इस बात को सुनकर आरक्षक राहुल सकते में आ गया और उसने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

एसपी अमित सिंह ने इस घटना के संबंध में बताया कि राहुल की मौत से पूरा डिपाटमेंट दुखी है और पुलिस कर्मियों पर मानसिक दबाव कम करने तथा परिवार के साथ समय बिताने के लिए विभाग से राहत की उम्मीद लगा रहा है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News